Breaking News
Create your Account
Bihar News: वैशाली में राजद नेता शिव शंकर सिंह की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Bihar News: वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली गांव में सोमवार मध्यरात्रि एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रखंड महासचिव शिव शंकर सिंह (55) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब शिव शंकर अपने पुराने घर भैरोपुर से पकौली में बने नए घर जा रहे थे। घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दागीं, जिनमें दो आंखों में और एक पीठ में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Bihar News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक दो साल पहले बिजली विभाग से रिटायर हुए थे और जमीन के कारोबार से जुड़े थे। उनके पीछे एक बेटा और तीन बेटियां हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने चार खोखे बरामद किए और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। घटना से क्षेत्र में तनाव है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : बरगी बांध क्रूज हादसा, आखिरी 2 शव मिले, 13 मौतों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म
- 2. Saturday Horoscope: शनिवार के दिन किन राशियों पर मेहरबान होने वाले हैं शनिदेव, जानें सभी 12 राशियों का हाल
- 3. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने ली डिलीवरी बॉय को कुचला, हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
- 4. Raja Shivaji Box Office : ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, ओपनिंग डे पर की शानदार कमाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

