Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार से मिले गृहमंत्री अमित शाह, मौके पर मौजूद दिनेश के बड़े भाई नरेश अग्रवाल को दिया दिलासा, दोपहर तक नहीं पहुंच पाएगी डेड बॉडी, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार, केवल newsplus.asian news पर देखें श्रीनगर एयरपोर्ट की exclusive तस्वीर

Pahalgam Terror Attack: श्रीनगर/रायपुर। गृह मंत्री अमित शाह भी कश्मीर में हैं। बुधवार सुबह अमित शाह जम्मू.​कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पीड़ित के परिवारों से मुलाकात की।

आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार से मिले गृहमंत्री अमित शाह, मौके पर मौजूद दिनेश के बड़े भाई नरेश अग्रवाल को दिया दिलासा, दोपहर तक नहीं पहुंच पाएगी डेड बॉडी, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार, केवल newsplus.asian news पर देखें श्रीनगर एयरपोर्ट की exclusive तस्वीर
X

Pahalgam Terror Attack: श्रीनगर/रायपुर। गृह मंत्री अमित शाह भी कश्मीर में हैं। बुधवार सुबह अमित शाह जम्मू.​कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पीड़ित के परिवारों से मुलाकात की। आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के शव श्रीनगर लाए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने इस आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से मुकाकात की और उन्हें दिलासा दिलाया। गृह मंत्री अमित शाह ने दिनेश मिरानिया के बड़े भाई नरेश अग्रवाल से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Pahalgam Terror Attack: दिनेश मिरानिया के बड़े भाई नरेश अग्रवाल ने श्रीनगर एयरपोर्ट में एशियन न्यूज और न्यूजप्लस21 की टीम से फोन पर इस बात की जानकारी दी कि वे परिवार के साथ इस वक्त श्रीनगर एयरपोर्ट पर आ गए हैं। यहां फ्लाइट से वे दिल्ली पहुंचेंगे। दिनेश मिरानिया की डेड बाडी दिल्ली.रायपुर नियमित फ्लाइट से रायपुर लाई जा सके इसके ​लिए कनेक्टिविटी को प्रयास किए जा रहे हैं। कनेक्टिविटी उपलब्ध हुई तो देर रात दिनेश मिरानिया की पार्थिव देह रायपुर लाई जा सकती है। दिनेश का अंतिम संस्कार आज नहीं हो सकेगा, सारे संस्कार गुरुवार 24 अप्रैल को होगा।

Pahalgam Terror Attack: बता दें कि दिनेश को जिस दिन गोली मारी गई, उसी दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वे अपने परिवार के साथ बैसरन गए थे। जहां आ​तंकी हमले में उनकी मौत हो गई। आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोगों की मौत हो गयी। आतंकी हमले में मारे गये लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है। लोगों ने बताया कि आतंकी सुरक्षा बलों की वर्दी में वहां पहुंचे थे।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire