Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Cyber Fraud : साइबर ठगी का खुलासा, 4.16 करोड़ के म्यूल अकाउंट ट्रांजैक्शन, 10 ठग गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 18 May, 2025
पुलिस ने इस मामले में 10 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो म्यूल अकाउंट्स के जरिए इस घोटाले को अंजाम दे रहे थे।
Cyber Fraud : गरियाबंद। जिले में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। राजिम थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खातों में 30 मई 2024 से 17 मार्च 2025 तक 4 करोड़ 16 लाख रुपये की संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। इन ट्रांजैक्शंस को साइबर फ्रॉड और ठगी से जोड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में 10 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो म्यूल अकाउंट्स के जरिए इस घोटाले को अंजाम दे रहे थे।
Cyber Fraud : एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि गिरोह गांवों के गरीब और अशिक्षित लोगों को पैसे का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था। इन म्यूल अकाउंट्स का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क छोटे कस्बों और गांवों तक फैला हुआ था, जो अब तक बड़े शहरों तक सीमित माना जाता था।
Cyber Fraud : गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम समन्वय पोर्टल पर संदिग्ध बैंक खातों की गतिविधियां पकड़ में आईं। इसके बाद राजिम पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की। जांच में 4.16 करोड़ रुपये की संदिग्ध एंट्री की पुष्टि हुई, जिसके बाद 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रही है और आशंका है कि इसका दायरा अन्य राज्यों तक फैला हो सकता है।
Cyber Fraud : एडिशनल एसपी ने लोगों से अपील की है कि अनजान व्यक्तियों के कहने पर बैंक खाता न खोलें और न ही अपने खाते का विवरण या दस्तावेज साझा करें। ऐसा करना आपको साइबर ठगी के कानूनी पचड़े में फंसा सकता है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs NZ T20 WC Final 2026: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, जानें मैच से जुड़ी सारी जानकारी बस एक क्लिक में
- 2. UP Lekhpal Mains Exam: UPSSSC ने जारी किया बड़ा अपडेट, मई में इस दिन होगी यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा, साढ़े 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
- 3. West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में कब होंगे विधानसभा चुनाव, CEC ज्ञानेश कुमार ने बात दी तारीख, 294 विधानसभा सीटों पर होना है चुनाव
- 4. CG News : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल, बड़ी जिम्मेदारी की राह हुई साफ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

