Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Bilasa Mahotsav 2026: बिलासा महोत्सव कल से, ददरिया, भरथरी, गम्मत, बारहमासी गीत-संगीत नृत्य से होगी शुरुआत

पर्यावरण के संरक्षण के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

Bilasa Mahotsav 2026: बिलासा महोत्सव कल से, ददरिया, भरथरी, गम्मत, बारहमासी गीत-संगीत नृत्य से होगी शुरुआत
X

Bilasa Mahotsav 2026: बिलासपुर। बिलासपुर में 36वां बिलासा महोत्सव शनिवार, 14 मार्च से शुरू होगा। दो दिवसीय यह आयोजन लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर, गोलबाजार में होगा। बता दें कि बिलासा कला मंच द्वारा लगातार 37वें वर्ष छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साहित्य, कला और पर्यावरण के संरक्षण के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि 14 मार्च को रात 7 बजे महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर रायपुर के लोक कलाकार गौतम चौबे और उनके साथी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति ददरिया और नाचा की प्रस्तुति देंगे। राजनांदगांव की लोक कलाकार हिमानी वासनिक और उनके साथी भर्तृहरि गायन की आकर्षक प्रस्तुति देंगे।

इसी कड़ी में बिलासपुर के लोक कलाकार रामावतार चंद्राकर और उनके साथी छत्तीसगढ़ी गीत, संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। इसके अतिरिक्त, वी.एम. स्कूल सिरगिट्टी के बच्चे समूह नृत्य प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल होंगे। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. रजनीश पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर कई हस्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। लोक गायिका हिमानी वासनिक (राजनांदगांव) को बिलासा लोक कला सम्मान, वरिष्ठ साहित्यकार नंदराम यादव (मुंगेली) को बिलासा साहित्य सम्मान और समाजसेवी ईश्वर श्रीवास (ग्राम जोंधरा) को बिलासा सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire