Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Chhattisgarh's first female Agniveer : फामेश्वरी यादव बनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर, सीएम साय ने सराहा...

फामेश्वरी की यह सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और छत्तीसगढ़ की बेटियाँ भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

Chhattisgarhs first female Agniveer : फामेश्वरी यादव बनी छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर, सीएम साय ने सराहा...
X

Chhattisgarh's first female Agniveer : रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर इतिहास रच दिया है। वे छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बन गई हैं, जो राज्य के लिए गर्व का क्षण है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस असाधारण सफलता के लिए बधाई दी और इसे छत्तीसगढ़ की बेटियों की अदम्य हिम्मत और देशभक्ति का प्रतीक बताया।

Chhattisgarh's first female Agniveer : उन्होंने कहा, "फामेश्वरी ने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह उपलब्धि राज्य की युवतियों के लिए एक मिसाल बनेगी और उन्हें सेना सहित हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।" फामेश्वरी का चयन 24 मार्च 2025 को घोषित परिणामों में हुआ था। अब वे 01 मई 2025 से बेंगलुरु के सेना मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगी।

Chhattisgarh's first female Agniveer : सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने भी उन्हें सम्मानित किया, जिससे उनकी इस उपलब्धि को और भी खास मान्यता मिली। मुख्यमंत्री साय ने फामेश्वरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा के हर प्रयास में उनके साथ खड़ी है। फामेश्वरी की यह सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और छत्तीसगढ़ की बेटियाँ भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire