Create your Account
MP News : आंगनबाड़ी ज्वाइनिंग के लिए 50 हजार रिश्वत लेते परियोजना अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार
MP News : रीवा। लोकायुक्त पुलिस ने रीवा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के एक परियोजना अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर ज्वाइनिंग के लिए रिश्वत की मांग की थी।
MP News : यह कार्रवाई गुरुवार को रीवा के शिल्पी प्लाजा स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में की गई। लोकायुक्त पुलिस को राहुल सेन नामक शख्स ने शिकायत की थी कि उनकी पत्नी का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर हुआ था, लेकिन सिरमौर परियोजना अधिकारी शेष नारायण मिश्रा ने ज्वाइनिंग के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और अधिकारी को रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
MP News : लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार ने बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में हुआ था, लेकिन परियोजना अधिकारी ने ज्वाइनिंग के नाम पर रिश्वत की मांग की। जांच के बाद ट्रैप ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें शेष नारायण मिश्रा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
- 2. आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- 3. Bengal Elections: मालदा कांड का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बंग्लादेश भागने से पहले CID दबोचा लिया, आज पहुंचेगी एनआईए
- 4. Census 2027: जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत : जनता को 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें क्या-क्या पूछेगी सरकार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

