Create your Account
सलमान और शाहरुख खान करेंगे वोट, पोलिंग बूथ पर बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक इन बॉलीवुड स्टार्स ने डाले वोट
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत आज 288 सीटों पर मतदान हो रहा है। कुल 4136 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। राज्यभर में वोटिंग को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बांद्रा वेस्ट में खास सुरक्षा इंतजाम
बांद्रा वेस्ट का पोलिंग बूथ आज चर्चा में है क्योंकि यहां बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। हाल ही में सलमान और शाहरुख को जान से मारने की धमकियां मिली थीं, जिसके बाद मुंबई पुलिस सतर्क है। पुलिस ने पूरे मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है और अतिरिक्त बल तैनात किया है।
धमकी और कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, रायपुर निवासी फैजान नाम के एक शख्स ने शाहरुख खान को धमकी दी थी, जिसे मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सलमान खान को भी हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं, जिसके बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
बॉलीवुड के सितारों में मतदान को लेकर उत्साह
बॉलीवुड के कई सितारे मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। अक्षय कुमार, राजकुमार राव और कबीर खान ने सुबह-सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बांद्रा वेस्ट में सलमान और शाहरुख के अलावा आमिर खान, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, रणबीर कपूर और सुभाष घई जैसे सितारे भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाल सकते हैं।
बांद्रा वेस्ट: भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला
बांद्रा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में आशीष शेलार (भाजपा) और आसिफ जकारिया (कांग्रेस) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
- 2. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में MP सड़क विकास निगम की बैठक: इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग का निर्माण अनुमोदित, पश्चिम भोपाल बायपास का नया एलाइनमेंट मंजूर
- 3. CG News : जमीन विवाद पर खूनी झड़प, एक युवक की मौत, 5 घायल
- 4. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के करें दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

