Create your Account
nVIDIA Groq Deal: एनवीडिया की अब तक की सबसे बड़ी डील, ग्रोक की एसेट्स 20 अरब डॉलर में खरीदा
nVIDIA Groq Deal: सैन फ्रांसिस्को/नई दिल्ली: दुनिया की सबसे महंगी चिप कंपनी एनवीडिया ने एआई इंफरेंस स्टार्टअप ग्रोक (Groq) की प्रमुख एसेट्स और टेक्नोलॉजी को करीब 20 अरब डॉलर नकद में खरीदने की डील की है। सीएनबीसी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, यह एनवीडिया की अब तक की सबसे बड़ी अधिग्रहण डील है, जो 2019 की मेलानॉक्स (7 अरब डॉलर) को पीछे छोड़ती है।
nVIDIA Groq Deal: ग्रोक की LPU (Language Processing Unit) चिप्स बड़े भाषा मॉडल्स को 10 गुना तेज और कम ऊर्जा में चलाने में सक्षम हैं, जो एआई इंफरेंस (ट्रेन मॉडल से रियल-टाइम जवाब) के लिए क्रांतिकारी हैं। डील नॉन-एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग पर आधारित है- एनवीडिया ग्रोक की टेक्नोलॉजी लाइसेंस करेगी और इसे अपने आर्किटेक्चर में जोड़ेगी। ग्रोक के फाउंडर जोनाथन रॉस, प्रेसिडेंट सनी मद्रा और सीनियर इंजीनियर्स एनवीडिया जॉइन करेंगे। हालांकि, ग्रोकक्लाउड बिजनेस अलग रहेगा और कंपनी स्वतंत्र रूप से काम करती रहेगी।
nVIDIA Groq Deal: सितंबर 2025 में ग्रोक ने 750 मिलियन डॉलर फंडिंग से 6.9 अरब डॉलर वैल्यूएशन हासिल की थी, जो एक साल पहले 2.8 अरब थी। एनवीडिया ट्रेनिंग में लीडर है, लेकिन इंफरेंस में एएमडी, सेरेब्रास और ग्रोक से चुनौती मिल रही थी। सीईओ जेनसन ह्वांग ने इसे एआई फैक्ट्री में जोड़ने की बात कही। दोनों कंपनियों ने रकम पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की, लेकिन एंटीट्रस्ट जांच की आशंका है। यह ट्रेंड बड़ी टेक कंपनियां टैलेंट और टेक पर फोकस कर रही हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर उज्जैन के बाद अब बाबा विश्वनाथ के धाम में गूंजेगी भारतीय कालगणना, काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
- 2. CG Crime : अंधविश्वास की बलि, जादू-टोना के शक में युवक बना हैवान, 71 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- 3. CG News : लापता दो मासूमों के शव तालाब में मिले, गांव में पसरा सन्नाटा
- 4. LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ 141 पर ऑलआउट, एनगिडी और नटराजन ने झटके 3-3 विकेट, दिल्ली के सामने 142 रनों का टारगेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

