Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : रायपुर जिले के 10 नगरीय निकायों में 11 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी...
CG News : रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत कल रायपुर नगर निगम सहित जिले के 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं और मतदान सामग्री का वितरण कर मतदान दलों को केंद्रों पर भेज दिया गया है।
CG News : रायपुर नगर निगम में 70 वार्डों के लिए कुल 1,095 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10 लाख 36 हजार 118 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5 लाख 18 हजार 954 पुरुष, 5 लाख 16 हजार 908 महिला और 256 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। जिले के सभी 10 नगरीय निकायों के 240 वार्डों में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं, जिनमें 5 लाख 83 हजार 807 पुरुष, 5 लाख 84 हजार 307 महिला और 259 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।
CG News : मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। रायपुर नगर निगम में 104 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि पूरे जिले में कुल 136 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
CG News : मतदान दलों को समय पर केंद्रों पर पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग दें। सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
Related Posts
More News:
- 1. FSSAI में कई पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 2. CG News : वर्दी की आड़ में ठगी, आरक्षक भर्ती का झांसा देकर लाखों ऐंठने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार
- 3. CG News: बिजली गिरने से उप-सरपंच समेत 3 की मौत, 5 झुलसे
- 4. Kailash Kher visit Ujjain Mahakaleshwar: महाकाल के दरबार में पहुंचे कैलाश खेर, भस्म आरती में हुए शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

