Begin typing your search above and press enter to search.
MP News : नहाने के लिए में तालाब में उतरे तीन दोस्तों की डूबने से गई जान, गांव में पसरा सन्नाटा...
MP News : भोपाल। राजधानी के बैरसिया स्थित ललरिया गांव में तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई।

MP News : भोपाल। राजधानी के बैरसिया स्थित ललरिया गांव में तालाब में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई। तीनों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं। तीनों की उम्र 14 से 15 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक एक बालक का शव रात में ही निकाल लिया गया था, दो के शव आज निकाले गए। पुलिस ने बताया की ललरिया निवासी राज अहिरवार, नीलेश अहिरवार और एहतेशाम बीती शाम करीब घर से निकले थे। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया।
MP News : लोगों ने बताया कि बच्चों को परवलिया रोड की तरफ जाते देखा है। परिजन बच्चों को तलाशते हुए ललरिया से करीब डेढ़ किमी बाहर निकले तो उन्हें रात करीब 9 बजे तालाब किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल मिलीं। उन्होंने टार्च की लाइट से देखा तो तालाब में एक बालक का शव ऊपर आ गया था। मौके से पुलिस को सूचना दी गई।
MP News : पुलिस ने तालाब से राज अहिरवार का शव बाहर निकाला। वही रात को ही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा सहित पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे और अपनी मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम से पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलवाया। तब जाकर मंगलवार को दो और शव बाहर निकाले गए। इधर गांव में एक साथ हुई तीन मौतों के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


