Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा: आबकारी आरक्षक की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

CG News: बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा: आबकारी आरक्षक की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
X

CG News: बेमेतरा: बेमेतरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30A पर ग्राम जेवरा के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक आबकारी आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब आबकारी विभाग की स्कॉर्पियो एक पेट्रोल कंटेनर से जा टकराई।

CG News: जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और आरक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

CG News: हादसे के बाद सड़क पर रखी शराब की बोतलें टूटकर बिखर गईं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू किया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire