Create your Account
CG News : करंट की चपेट में आया दंतेल हाथी, शिकारियों की लापरवाही से गई जान, तीन गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 21 Oct, 2025
वन विभाग ने हाथियों के आवागमन वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
CG News : रायगढ़। जिले के तमनार वन परिक्षेत्र के केराखोल गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक दंतेल हाथी की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि जंगली सूअर का शिकार करने के लिए शिकारियों ने खेत में करंट प्रवाहित तार बिछाया था, जिसकी चपेट में आकर हाथी की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। जांच के दौरान भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति बसंत राठिया, वीरसिंह माझी और रामनाथ राठिया को गिरफ्तार किया गया।
तीनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। वन विभाग ने हाथियों के आवागमन वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और शिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CM Thalapathy Vijay: थलपति विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी भी रहे मौजूद, पीएम मोदी ने दी बधाई
- 2. UP News : खेलते-खेलते मौत के गड्ढे तक पहुंचे मासूम, पानी में डूबने से 3 बच्चों की मौत
- 3. UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का विस्तार, भूपेंद्र चौधरी समेत 6 नए नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
- 4. MP Crime : झाड़ियों में मिला युवक का निर्वस्त्र शव, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका गहराई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

