Create your Account
Chardham Yatra 2025: बंद हुए गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट, उमड़े श्रद्धालु
Chardham Yatra 2025: उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा अपने समापन की ओर बढ़ रही है। आज सुबह 11:30 बजे गंगोत्री धाम में मां गंगा मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के दौरान धाम मां गंगा के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था, और अब मां गंगा की उत्सव मूर्ति के दर्शन शीतकालीन पड़ाव मुखबा गांव में होंगे। कार्तिक माह के अन्नकूट (गोवर्धन पूजा) के दिन मां गंगा की डोली मुखबा के लिए रवाना होगी।
Chardham Yatra 2025: वहीं, भैयादूज के अवसर पर 23 अक्तूबर को दोपहर 12:30 बजे यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद होंगे, और मां यमुना के दर्शन खरसाली गांव में होंगे। स्थानीय कारोबारी आशीष सेमवाल और विनय उनियाल के अनुसार, शीतकाल में भी मुखबा और खरसाली में तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने की योजना है, जहां वे पूजा-अर्चना के साथ बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।
Chardham Yatra 2025: इस यात्रा सीजन में गंगोत्री में 7,57,762 और यमुनोत्री में 6,44,366 तीर्थयात्रियों सहित कुल 14,02,128 श्रद्धालु पहुंचे। चारधाम यात्रा में अब तक 49.30 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, और कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा 50 लाख को पार कर जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 2. IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का किया फैसला, वैभव का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, तिलक ने थमाई कैप
- 3. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 4. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

