Create your Account
Raipur City News : पुलिस स्मृति दिवस 2025, शहीद जवानों को राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- Rohit banchhor
- 21 Oct, 2025
शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया और परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की।
Raipur City News : रायपुर। चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर के प्रांगण में आज पुलिस स्मृति दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया और परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की।
राज्यपाल डेका ने कहा कि पुलिस जवानों का अदम्य साहस, त्याग और निष्ठा हमें सतत प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना की और आशा व्यक्त की कि राज्य जल्द ही नक्सल समस्या से पूरी तरह मुक्त होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 21 अक्टूबर वह दिन है जब हम देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को स्मरण करते हैं।
उन्होंने पुलिस और सुरक्षा बलों की निष्ठा और अनुशासन का महत्व बताया और कहा कि उनके पराक्रम से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बन पाया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवानों की वीरता और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि सुरक्षा बल न केवल नक्सलवाद से मुकाबला कर रहे हैं, बल्कि बस्तर सहित दूरदराज के क्षेत्रों में विकास कार्यों को भी आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने शहीद परिवारों की सहायता और स्मारिका निर्माण के निर्णय की जानकारी भी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, संभाग आयुक्त महादेव कांवरे, आईजी अमरेश मिश्रा और शहीद जवानों के परिजन उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : अधोसंरचना विस्तार के साथ बेहतर स्वास्थ्य संकेतकों की ओर तेज गति से अग्रसर हो रहा है म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 2. CG News : नहर किनारे मिली लापता युवती की लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
- 3. Sunday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान सूर्यनारायण की कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. MP Crime : कोर्ट जाते समय दिनदहाड़े वकील की गोली मार कर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

