Create your Account
Mumbai: नवी मुंबई की इमारत में लगी आग, चार लोगों की जलकर मौत; 10 घायल
Mumbai: मुंबई: नवी मुंबई के वाशी इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंगलवार तड़के एमजीएम कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेसिडेंसी की एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष और एक छह वर्षीय बच्ची शामिल हैं।
Mumbai: जानकारी के अनुसार, आग रात करीब 12:30 बजे इमारत की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगी और कुछ ही मिनटों में 11वीं व 12वीं मंजिल तक फैल गई। आग लगते ही इमारत में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां और करीब 40 फायरकर्मी मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
#WATCH | Navi Mumbai, Maharashtra: ACP, Vashi Division, Adinath Raghunath Budhwant says, "A sudden fire broke out at 12:30 pm on the 10th floor and spread to the 11th and 12th floors. A total of 14 people were injured, four of whom died. The injured are being treated in the… pic.twitter.com/V2n8b8s619
Mumbai: घायल लोगों को वाशी के फोर्टिस समेत दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार, ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, पति-पत्नी और 3 बच्चों की मौत
- 2. Online Betting : सटोरिए बाबू खेमानी के कज़िन समेत 2 और गिरफ्तार, सिम-बैंक खातों का बड़ा खुलासा
- 3. Assembly Elections Vote Counting: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की मतगणना कल, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग, ताजा जानकारी के लिए अपडेट रहे हमारे साथ
- 4. IPL Match : रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को होंगे महा मुकाबला, 3 मई से टिकट बुकिंग शुरू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

