Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Air India: एयर इंडिया 26 अक्टूबर से शुरू करेगी रायपुर-दिल्ली के बीच फ्लाइट, यहां देखें फ्लाइट शेड्यूल
Air India: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया और इंडिगो ने 26 अक्टूबर से इस मार्ग पर नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इन नई उड़ानों के शुरू होने से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से संचालित होने वाली कुल उड़ानों की संख्या 24 से बढ़कर 26 हो जाएगी।
Air India: एयर इंडिया की नई उड़ान
एयर इंडिया ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को 26 अक्टूबर से नई उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। यह नई फ्लाइट दोपहर के समय संचालित होगी। वर्तमान में एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स सुबह और शाम को इस मार्ग पर चल रही हैं। नई उड़ान के विवरण इस प्रकार हैं:
-1- फ्लाइट संख्या 2635: दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:05 बजे रायपुर पहुंचेगी।
-2- फ्लाइट संख्या 2636: रायपुर से दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरकर शाम 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
Air India: इंडिगो भी लाएगी नई फ्लाइट
इंडिगो भी 26 अक्टूबर से रायपुर-दिल्ली मार्ग पर नई उड़ान शुरू कर रही है। इस नई उड़ान के साथ इंडिगो की इस सेक्टर में कुल उड़ानों की संख्या पांच हो जाएगी।
-1- फ्लाइट संख्या 6E2120: दिल्ली से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।
-2- फ्लाइट संख्या 6E6640: रायपुर से दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरकर दोपहर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
Air India: यात्रियों को मिलेगी सुविधा
नई उड़ानों के शुरू होने से रायपुर-दिल्ली-रायपुर मार्ग पर कुल आठ उड़ानें उपलब्ध होंगी, जिनमें एयर इंडिया की तीन और इंडिगो की पांच उड़ानें शामिल हैं। इससे यात्रियों को समय और किराए के मामले में अधिक विकल्प मिलेंगे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों के लिए कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
Related Posts
More News:
- 1. Special Puja for India's victory at Mahakal Temple: टी20 विश्व कप फाइनल से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए हुई खास पूजा, दरबार में 'विजयी भव' की गूंज
- 2. Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से, 72 साल बाद दुर्लभ संयोग, डोली में सवार होकर आएगी माता दुर्गा, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त
- 3. Share Market: पश्चिम एशिया तनाव के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1758 अंक टूटा; निफ्टी 531 अंक नीचे
- 4. BJP: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में मीडिया विभाग का विस्तार, किरण सिंह देव ने सौंपी प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को कमान, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

