Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
Rinku Singh Facebook Hack: क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक ID हैक, हैकर्स ने ई-मेल भी बदला, हड़प ली मोनेटाइजेशन की पूरी कमाई
Rinku Singh Facebook Hack: अलीगढ़। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और ‘फिनिशर’ के रूप में पहचान बना चुके रिंकू सिंह इस बार मैदान नहीं, बल्कि साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं। उनकी आधिकारिक फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है। इतना ही नहीं, हैकर्स ने अकाउंट से जुड़ी ई-मेल आईडी और बैंक डिटेल्स भी बदल दीं और पेज से होने वाली मोनेटाइजेशन की कमाई अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।
Rinku Singh Facebook Hack: व्यस्तता का फायदा उठाया
ओजोन सिटी गोल्ड स्टेट निवासी रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रिंकू इन दिनों लगातार क्रिकेट मैचों और ट्रेनिंग सेशन में व्यस्त थे। इसी दौरान उन्होंने लंबे समय तक फेसबुक अकाउंट चेक नहीं किया। जब उन्होंने लॉग-इन करने की कोशिश की तो पासवर्ड गलत बताया गया। कई बार प्रयास करने के बावजूद वे अकाउंट तक पहुंच नहीं सके।
Rinku Singh Facebook Hack: बदली गई ई-मेल और बैंक जानकारी
जांच में सामने आया कि रिंकू का फेसबुक अकाउंट पहले उनकी निजी ई-मेल आईडी से जुड़ा था, जिसे हैकर्स ने बदलकर एक नई कॉमर्शियल ई-मेल आईडी से लिंक कर दिया। साथ ही, अकाउंट से जुड़ी बैंक डिटेल्स में भी बदलाव कर दिया गया। रिंकू सिंह का फेसबुक पेज मोनेटाइज्ड है, जहां उनके फोटो और वीडियो पर विज्ञापनों के जरिए आय होती है। हैकर्स अब उसी अकाउंट से पोस्ट अपलोड कर रहे हैं और उससे होने वाली पूरी कमाई हड़प रहे हैं।
Rinku Singh Facebook Hack: साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साइबर क्राइम इंस्पेक्टर ने बताया कि जिन आईपी एड्रेस और ई-मेल आईडी से अकाउंट में बदलाव किए गए, उन्हें ट्रैक किया जा रहा है। साथ ही, फेसबुक (मेटा) से संपर्क कर अकाउंट रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: रायपुर पुलिस कमिश्नरी के 8 यातायात प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट
- 2. CG Crime: बिलासपुर में रेलवे ट्रैक में मिली लड़की की लाश के मामले में बड़ा खुलासा, चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, नीचे गिरकर मौत, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में
- 3. MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा 2026-27 सत्र के लिए विधानसभा सदन समितियों का गठन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत इनके नाम शामिल
- 4. Mahakaal Darshan: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बाबा महाकाल के दिव्य श्रृंगार दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

