Top
Begin typing your search above and press enter to search.

तनाव में जी रहे भाई ने दिव्यांग बहन की जिंदगी खत्म कर खुद किया सुसाइड, मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन का शिकार

पुलिस ने बताया कि क्वालिटी होम में पंकज मालवीय अपने बुजुर्ग पिता महेश प्रसाद मालवीय (85) और दिव्यांग बहन सुनीता के साथ रहते थे।

तनाव में जी रहे भाई ने दिव्यांग बहन की जिंदगी खत्म कर खुद किया सुसाइड, मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन का शिकार
X
भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। क्वालिटी होम कॉलोनी से मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दरअसल जिंदगी से परेशान होकर युवक ने अपनी दिव्यांग बहन की गला घोंटकर हत्या कर खुद ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों मां की मौत के बाद से डिप्रेशन में थे। बुजुर्ग पिता ने शनिवार को दोनों के शव देखे तो बड़े बेटे को सूचना दी। इधर मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक अपनी मां की मौत के बाद बेहद डिप्रेशन में रह रहा था। पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें भाई ने तनाव में रहने की बात लिखी है।


पुलिस ने बताया कि क्वालिटी होम में पंकज मालवीय अपने बुजुर्ग पिता महेश प्रसाद मालवीय (85) और दिव्यांग बहन सुनीता के साथ रहते थे। सुनीता पैर से दिव्यांग थी। वहीं पंकज पेंटिंग करने का काम करता था। पंकज और सुनीता की मां का निधन 3 महीन पहले बीमारी से हो गया था।पंकज को अपनी मृतक मां से अत्यधिक लगाव था, और उनकी मौत के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। वही पिता वृद्ध होने के कारण मां की मौत के बाद बहन की देखरेख की जिम्मेदारी पंकज पर थी। लगातार तनाव के कारण पंकज काफी डिप्रेशन में आ गया उसने दिव्यांग बहन का किचन में दुपट्टा से गला घोंट दिया और ऊपर जाकर खुद ने भी फांसी लगा ली।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire