Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप, आनंद छाबड़ा और मिलना कुर्रे करेंगे जांच

राज्य पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 2001 बैच के आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे को जांच का जिम्मा सौंपा है।

CG News : आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप, आनंद छाबड़ा और मिलना कुर्रे करेंगे जांच
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में पीड़िता ने दावा किया है कि पिछले सात वर्षों से डांगी द्वारा लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। राज्य पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 2001 बैच के आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा और आईपीएस मिलना कुर्रे को जांच का जिम्मा सौंपा है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि साल 2017 में डांगी से उनका संपर्क शुरू हुआ था। डांगी उस समय कोरबा एसपी पद पर तैनात थे और बाद में दंतेवाड़ा, राजनांदगांव, सरगुजा और बिलासपुर में पदस्थापित हुए। पीड़िता का दावा है कि डांगी ने इन वर्षों में सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के जरिए उत्पीड़न जारी रखा।

आरोप है कि डांगी अक्सर अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में उन्हें बंगले पर बुलाते और सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक वीडियो कॉल के जरिए बात करने का दबाव डालते। इस मामले में डांगी ने डीजीपी अरुण देव गौतम को पहले ही 14 बिंदुओं में अपनी सफाई और पीड़िता पर लगाए जाने वाले आरोपों का ब्यौरा भेजा है।

डांगी ने अपनी चिट्ठी में पीड़िता और अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर ब्लैकमेलिंग, मानसिक प्रताड़ना और आपराधिक धमकी जैसे आरोप भी लगाए हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है और पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में इसे लेकर सख्त सावधानी और उच्चस्तरीय निगरानी बरती जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire