Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
T20 WC 2026: चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते है हर्षित राणा! इस अनुभवी तेज गेंदबाज को किया जा सकता है स्कवाड में शामिल
T20 WC 2026: मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। वॉर्म-अप मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए बुधवार को नवी मुंबई में हर्षित को दाहिने घुटने में चोट लगी। वह दो बार रन-अप लेने के बाद गेंदबाजी नहीं कर पाए और घुटने को पकड़कर मैदान से बाहर चले गए।
T20 WC 2026: मेडिकल जांच और स्कैन में लेटरल मेनिस्कस टियर की पुष्टि हुई है। जिसके कारण हर्षित का टूर्नामेंट में हिस्सा लेना मुश्किल लग रहा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हर्षित अभी पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति अच्छी नहीं लग रही। फिजियो उनका आकलन कर रहे हैं। शाम तक अंतिम फैसला हो जाएगा।”
T20 WC 2026: टीम प्रबंधन अब हर्षित के रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटा है। सूत्रों के मुताबिक, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल करने की तैयारी है। सिराज ने टी20 इंटरनेशनल में 16 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और वह जुलाई 2024 के बाद से टी20 टीम से बाहर थे। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा का नाम भी चर्चा में है।
T20 WC 2026: सूर्यकुमार ने रिप्लेसमेंट पर कहा, “हम पिछले 1-2 साल के फॉर्म को देख रहे हैं। ऐसे गेंदबाज चुनेंगे जो टीम के लिए सबसे अच्छा साबित हों। बल्लेबाजी की उम्मीद सिर्फ नंबर 9 से नहीं रखी जा सकती, टॉप-8 बल्लेबाजों पर भी जिम्मेदारी है।” हर्षित पिछले समय भारतीय टी20 टीम के प्रमुख सदस्य थे। उनकी अनुपस्थिति से तेज गेंदबाजी आक्रमण पर असर पड़ सकता है, लेकिन सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज के आने से टीम को मजबूती मिल सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- 2. IITian Baba Marriage: महाकुंभ के वायरल IITian बाबा अभय सिंह ने इंजीनियर लड़की से की शादी, पिता से मिलने पहुंचे तो बोले- हम दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं
- 3. Harivansh Rajya Sabha Nominated: रिटायरमेंट के एक दिन पहले हरिवंश की राज्यसभा में वापसी, JDU के पास ही रहेगा उपसभापति का पद, किए गए मनोनीत
- 4. PBKS vs SRH IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के खिलाफ जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, जानिए पिच, मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

