Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
IND vs PAK U19 WC: भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया, खिलान-आयुष ने झटके 3-3 विकेट, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
IND vs PAK U19 WC: मुंबई: अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 के सुपर सिक्स स्टेज में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला भारत के नाम रहा। जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 252 रन बनाए और फिर पाकिस्तान की टीम को 46.2 ओवर में 194 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने 58 रनों की शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली और अब तक अजेय रहा है।
IND vs PAK U19 WC: भारत की पारी में शुरुआती झटके लगे। वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे डक पर चलते बने। एरोन जॉर्ज ने 16 और विहान मल्होत्रा ने 21 रन जोड़े। मिडिल ऑर्डर में वेदांत त्रिवेदी ने संभलकर खेलते हुए 74 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और कुल 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अभिज्ञान कुंडु 16, आरएस अंबरीश 21 और कनिष्क चौहान ने 35 रनों की उपयोगी पारी खेली। खीलन पटेल ने आखिरी ओवरों में 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर स्कोर को 250 के पार पहुंचाया।
IND vs PAK U19 WC: पाकिस्तान के गेंदबाजों में अब्दुल सुभान ने 3 और मोहम्मद सय्याम ने 2 विकेट लिए। जवाब में पाकिस्तान की बल्लेबाजी भारतीय स्पिनर्स के सामने ढेर हो गई। यह जीत भारत को ग्रुप में टॉप पर बनाए रखते हुए सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ंत की राह दिखाती है। युवा टीम की यह लगातार मजबूत प्रदर्शन फैंस के लिए गर्व का विषय है।
IND vs PAK U19 WC: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
पाकिस्तान: हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।
Related Posts
More News:
- 1. RBI MPC Meet: आरबीआई ने नहीं बढ़ाई लोन EMI, लेकिन देश में बढ़ सकती है महंगाई, देखें बड़े ऐलान
- 2. Bangaal chunaav: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 149 पुलिस अधिकारी चुनाव ड्यूटी से हटाया,शाम तक जॉइनिंग के आदेश
- 3. CG News : अब स्कॉर्पियो की सवारी करेंगे CM विष्णु देव साय, काफिले में शामिल हुईं 6 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां
- 4. CG Crime : मंदिर बैठक बनी खूनी संघर्ष, बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू से हत्या, 5 हिरासत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

