Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
IND vs NZ 5th T20I: ईशान किशन की आंधी में उड़ी न्यूजीलैंड, भारतीय टीम ने 20 ओवर में ठोक दिए 271 रन, कप्तान सूर्यकुमार ने भी ठोका पचासा
IND vs NZ 5th T20I: तिरुवनंतपुरम। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने पांचवें और अंतिम T20 मैच में विशाल 272 रनों का लक्ष्य रखा है। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए।
IND vs NZ 5th T20I: ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेली और 43 गेंदों में 103 रन बनाकर अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। उनकी पारी में 6 चौके और 10 छक्के शामिल थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 63 रन की उपयोगी पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 57 गेंदों में 137 रन की मजबूत साझेदारी की।

IND vs NZ 5th T20I: भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में संजू सैमसन 6 गेंदों में 6 रन बनाकर और अभिषेक शर्मा 16 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 42 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 4 छक्के लगाए। रिंकू सिंह 8 और शिवम दुबे 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs NZ 5th T20I: भारत ने तीन बदलाव किए अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और ईशान किशन की वापसी हुई। न्यूजीलैंड ने भी बदलाव किए, जिसमें लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी जैसे गेंदबाज शामिल हैं। भारत ने सीरीज 3-1 से पहले ही जीत ली थी, लेकिन चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने 50 रनों से जीत दर्ज की थी। अब न्यूजीलैंड को 272 रन का पीछा करना होगा।
Related Posts
More News:
- 1. DC vs GT IPL 2026 : रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में ये टीम
- 2. Pawan Khera Remark on Himanta Sarma: सुबह-सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा घर पहुंची दिल्ली और असम पुलिस, होगी गिरफ्तारी?
- 3. Saturday Horoscope: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 4. MP News : नकली सोने का सिक्का दिखाकर साढ़े 5 लाख की ठगी, MP-UP से चार गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

