Breaking News
Create your Account
Earthquake in Iran: परमाणु परीक्षण की अफवाहों के बीच भूकंप से हिली ईरान की धरती, इतनी मापी गई तीव्रता
Earthquake in Iran: नई दिल्ली: ईरान के गेराश क्षेत्र में मंगलवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह झटका ऐसे समय पर आया है, जब क्षेत्र पहले से ही अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के कारण सुर्खियों में है। भूकंप के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई और सोशल मीडिया पर इसे ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जोड़कर अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।
Earthquake in Iran: फारस प्रांत में महसूस किए गए इस झटके ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया। युद्ध जैसे हालात और लगातार हमलों की खबरों के बीच आए भूकंप से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए गए, लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी गंभीर क्षति की पुष्टि नहीं हुई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार यह इलाका पहले से भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय है और इसे सामान्य टेक्टॉनिक गतिविधि का परिणाम माना जा रहा है।
Earthquake in Iran: कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में इसे संभावित परमाणु परीक्षण बताया गया, लेकिन विशेषज्ञों ने इन दावों को खारिज किया है। उनका कहना है कि 4.3 तीव्रता का झटका परमाणु परीक्षण के पैटर्न से मेल नहीं खाता। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Census 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल जनगणना आज से, डोर टू डोर सर्व शुरु, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
- 2. West Bengal Election Counting Supervisors: चुनावी नतीजों से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी की TMC, दो जजों की स्पेशल बेंच में सुनवाई कल
- 3. Raipur City News : राजधानी में एक और लिफ्ट हादसा : फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में लगभग 20 मिनट तक फंसी रही IAS अफसर की पत्नी
- 4. RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, रियान शतक के चुके; स्टार्क ने झटके तीन विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

