Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
‘चेता को डिस्टर्ब मत करो’, टीम इंडिया के केरल पहुंचते ही सूर्या ने संजू सैमसन को दिया VIP ट्रीटमेंट, VIDEO वायरल
तिरुवनंतपुरम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है, जहां एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ। इसी दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का एक खास लम्हा चर्चा में आ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
केरल के रहने वाले संजू सैमसन के पहुंचते ही एयरपोर्ट पर उनके नाम के नारे गूंजने लगे। टीम जब बस की ओर बढ़ रही थी, तभी सूर्या संजू के साथ चलते नजर आए। भीड़ और शोर के बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मजाकिया अंदाज में कहा ‘चेता को डिस्टर्ब मत करो’, और हाथ बढ़ाकर संजू को आगे बढ़ने का इशारा किया। इस पर सैमसन मुस्कुराते दिखे। इस पूरे पल को बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
वीडियो में सूर्या, संजू से ‘गॉड्स ओन कंट्री’ में खेलने के अनुभव को लेकर सवाल करते हैं। जवाब में सैमसन कहते हैं कि केरल आना हमेशा खास होता है, लेकिन इस बार का दौरा उनके लिए और भी ज्यादा स्पेशल है।
Make way for @IamSanjuSamson in 𝗚𝗼𝗱'𝘀 𝗼𝘄𝗻 𝗰𝗼𝘂𝗻𝘁𝗿𝘆 😉
🎥 Don't miss this banter between friends Sanju Samson and Captain Surya Kumar Yadav 😄#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFirstBank | @surya_14kumar pic.twitter.com/zBAFPmZJGk
गौरतलब है कि संजू सैमसन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए बतौर विकेटकीपर और ओपनर टीम इंडिया में शामिल किया गया है। शुभमन गिल को ड्रॉप कर उन्हें मौका दिया गया, लेकिन मौजूदा सीरीज में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। पहले चार टी20 मैचों में संजू के स्कोर क्रमशः 10, 6, 0 और 24 रन रहे हैं। चौथे मैच में उन्हें अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन बड़ी पारी खेलने से पहले ही विकेट गंवा बैठे।
लगातार खराब फॉर्म के चलते सैमसन आलोचनाओं के घेरे में हैं, लेकिन तिरुवनंतपुरम उनका घरेलू मैदान है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें एक आखिरी मौका दे सकता है। भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है, इसलिए पांचवें टी20 में प्रयोग की गुंजाइश भी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
- 2. CG Road Accident: सुबह सैर सपाटे पर निकली 2 महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, ड्राइवर मौके से फरार
- 3. आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- 4. DC vs GT IPL 2026 : रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में ये टीम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

