Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
Under 19 विश्व कप विजेता टीम के लिए इनाम का ऐलान, BCCI देगा इतने करोड़ रुपये
BCCI: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को 7.5 करोड़ रुपये का भारी-भरकम नगद इनाम देने का ऐलान किया है। यह इनामी राशि खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ में भी बांटी जाएगी।
BCCI: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘‘इंग्लैंड को हराकर विश्व कप जीतने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। हमने इस शानदार टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।’’ कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुआई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम किया।

BCCI: फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 80 गेंदों पर 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 और अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन बनाए। भारतीय पारी में कुल 31 छक्के लगे, जो यूथ वनडे फाइनल में नया रिकॉर्ड है। इंग्लैंड 311 रन पर सिमट गई, जिसमें कैलेब फाल्कनर ने 115 रन बनाए।
BCCI: बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि छठी बार विश्व चैंपियन बनना भारत की युवा क्रिकेट की ताकत को दर्शाता है। बोर्ड ने मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर, सहयोगी स्टाफ और सीओई प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के योगदान की भी सराहना की। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में यह खिताब जीता था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: कंपनी गार्डन में मधुमक्खियों का हमला, कई लोग अस्पताल में भर्ती, मॉर्निंग वॉक और पूजा के बीच मची भगदड़
- 2. CG News : बस्तर में नई रणनीति, सरेंडर नक्सली अब बनेंगे पुलिस के ट्रेनर, सिखाएंगे IED और गुरिल्ला वारफेयर
- 3. New Labour Overtime Rules: अब 8 घंटे से ज्यादा काम करना माना जाएगा ओवरटाइम, एक्स्ट्रा काम करने पर कंपनी को कितनी देनी होगी सैलरी ? जानें नए रूल्स
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में कृषि मंथन कार्यशाला को किया संबोधित, 23 करोड़ रूपये से अधिक लागत के निर्माण कार्यों की दी सौगात
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

