Breaking News
MI vs RCB IPL 2026: आरसीबी ने मुंबई को दिया 241 रन का टारगेट, रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर
LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
Create your Account
T20 Australia New Captain: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं सोफी मोलिन्यू, T20 सीरीज में संभालेंगी कमान
T20 Australia New Captain: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम में नया कप्तान नियुक्त हो गया है। टीम की कमान अब ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू के हाथ में है। सोफी मोलिन्यू, एलिसा हीली की जगह लेंगी, जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। नए कप्तान की घोषणा के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के सेलेक्टर्स ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है।
T20 Australia New Captain: सोफी मोलिन्यू इस बार T20 सीरीज में कप्तानी संभालेंगी, जबकि वनडे और टेस्ट मुकाबलों में उनके बाद टीम की बागडोर संभालेंगी। भारत की महिला टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जिसमें कुल 3 T20, 3 वनडे और 1 टेस्ट मैच शामिल हैं। वनडे और टेस्ट में कप्तानी के लिए एलिसा हीली जिम्मेदारी संभालेंगी, क्योंकि यह उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी सीरीज होगी।
T20 Australia New Captain: ऑस्ट्रेलियाई टीम में एश्ले गार्डनर और ताहिला मैक्ग्रा को T20 सीरीज के लिए उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। वनडे और टेस्ट में सोफी मोलिन्यू ही एलिसा हीली की डिप्टी के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगी। इसके अलावा, WPL 2026 से इंजरी के कारण बाहर रह चुकी फोबे लिचफील्ड को तीनों फॉर्मेट की टीमों में जगह दी गई है।
T20 Australia New Captain: ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम
सोफी मोलिन्यू (कप्तान), एश्ले गार्डनर (उप-कप्तान), ताहिला मैक्ग्रा (उप-कप्तान), डर्सी ब्राउन, निकोला कैरी, किम ग्राथ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिसा पेरी, मेगान शूट, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वारेहम
T20 Australia New Captain: ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम
एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिन्यू (उप-कप्तान), डर्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर, अलाना किंग, किम ग्राथ, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहिला मैक्ग्रा, एलिसा पेरी, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वारेहम
T20 Australia New Captain: ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम
एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिन्यू (उप-कप्तान), डर्सी ब्राउन, लूसी हैमिल्टन, एश्ले गार्डनर, अलाना किंग, किम ग्राथ, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहिला मैक्ग्रा, एलिसा पेरी, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वारेहम
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 का किया शुभारंभ, बच्चों को नि:शुल्क साइकिल और पुस्तकें की वितरित
- 2. UP SIR: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से कटे 2.05 करोड़ नाम, SIR के बाद कुल मतदाता 13.39 करोड़
- 3. CG News: बंद नहीं होंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल, लेकिन नए सत्र से देनी होगी फीस
- 4. Silvassa Godown Cylinder Blast: गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

