Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : चुनावी प्रचार के दौरान जनपद सदस्य प्रत्याशी को आया हार्टअटैक, परिवार में पसरा मातम...

स्थानीय निवासियों ने उन्हें एक ऊर्जावान और जनहितैषी नेता बताया है।

CG News : चुनावी प्रचार के दौरान जनपद सदस्य प्रत्याशी को आया हार्टअटैक, परिवार में पसरा मातम...
X

CG News : जशपुर। जिले के पत्थलगांव जनपद क्षेत्र क्रमांक 06 से जनपद पंचायत सदस्य (बीडीसी) के पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी संजय लहरे की प्रचार अभियान के बाद घर लौटने पर हार्टअटैक से मौत हो गई। यह घटना चुनाव से महज एक दिन पहले हुई है, जिससे पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

CG News : बता दें कि संजय लहरे पत्थलगांव के बूढ़ाडाड़ निवासी थे और जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे। चुनावी मैदान में कुल 9 उम्मीदवारों में शामिल संजय ने प्रचार के दौरान खूब मेहनत की थी, लेकिन चुनावी तनाव और लगातार भागदौड़ के कारण उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से थकान और तनाव के शिकार थे।

CG News : हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हृदयाघात का कारण चुनावी दबाव था या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या। उनकी अचानक मौत ने परिवार और समर्थकों को स्तब्ध कर दिया है। तीसरे चरण का चुनाव 23 फरवरी को होना है, लेकिन इस दुखद घटना के बाद चुनावी माहौल शोक में डूब गया है। संजय लहरे के निधन से उनके परिवार और समर्थकों में गहरा सदमा है। स्थानीय निवासियों ने उन्हें एक ऊर्जावान और जनहितैषी नेता बताया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire