Create your Account
Monalisa : गर्भवती है मोनालिसा, फरमान ने दी ये जानकारी, केरल से खाली हाथ लौटी MP पुलिस
Monalisa : कोच्चि: प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान वायरल हुई मोनालिसा भोंसले और उसके पति मोहम्मद फरमान को हिरासत में लेने पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस की टीम को केरल से खाली हाथ लौटना पड़ा है। मोनालिसा के पति फरमान ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती है, इसलिए वह फिलहाल पुलिस के सामने पेश होने में असमर्थ है। इस जानकारी के बाद MP पुलिस की टीम को कोच्चि से वापस लौटना पड़ा। टीम में एक महिला सब-इंस्पेक्टर सहित कुल पांच अधिकारी शामिल थे।
Monalisa : मोनालिसा ने CM और पुलिस कमिश्नर से मांगी सुरक्षा
MP पुलिस के कोच्चि पहुंचने के बाद मोनालिसा ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कोच्चि पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अपनी और पति की सुरक्षा की मांग की थी। उसने दावा किया कि उसकी उम्र 18 साल है और उसे जबरन मध्य प्रदेश ले जाने की कोशिश की जा सकती है। केरल हाई कोर्ट ने भी फरमान के गिरफ्तारी वारंट पर 20 मई तक रोक लगा रखी है।
Monalisa : क्या है पूरा मामला?
मोनालिसा भोंसले ने 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में मोहम्मद फरमान खान से शादी की थी। इसके बाद लड़की के पिता ने महेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि मोनालिसा की उम्र मात्र 16 साल है। इसके बाद फरमान के खिलाफ POCSO एक्ट, अपहरण और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में भी मोनालिसा को नाबालिग पाया गया था। हालांकि, मोनालिसा खुद को 18 साल की बताती है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : रील्स में दिखाई अमीरी बनी मुसीबत, व्यापारी के बेटे का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
- 2. Gambhir Clarifies Samson: संजू सैमसन के फ्यूचर पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान, बोले- सब कुछ साफ बता दिया है
- 3. Ali Khamenei Funeral: ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत, धर्मगुरुओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 9 जुलाई को होगा सुपुर्द-ए-खाक
- 4. Team India : भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा-वरुण चक्रवर्ती की जगह इन खिलाड़ियों को मिली एंट्री
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

