Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Share Market: ग्लोबल दबाव में शेयर बाजार धड़ाम, रुपया भी लगातार कमजोर, जानें सेंसेक्स - निफ्टी का हाल

Share Market: ग्लोबल दबाव में शेयर बाजार धड़ाम, रुपया भी लगातार कमजोर, जानें सेंसेक्स - निफ्टी का हाल
X

Share Market: मुंबई: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 330 अंक गिरकर 77,334 पर आ गया, जबकि निफ्टी 93.3 अंक फिसलकर 24,079.75 पर पहुंच गया। बाजार पर वैश्विक संकेतों का दबाव साफ नजर आया। कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते रुपया लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ 94.25 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। शुक्रवार सुबह इसमें 24 पैसे की और कमजोरी दर्ज की गई।

Share Market: विश्लेषकों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदें कमजोर पड़ी हैं। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बावजूद हालिया घटनाओं ने अनिश्चितता बढ़ा दी है। खासतौर पर अमेरिकी सेना द्वारा एक ईरानी तेल टैंकर को जब्त किए जाने से होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

Share Market: इसी बीच, ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 105.97 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, जिससे महंगाई और बाजार पर दबाव बना। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली भी चिंता का विषय रही। गुरुवार को एफआईआई ने करीब 3,254.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे बाजार में गिरावट और गहरी हो गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire