Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur Crime News: महादेवघाट में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Vpb
Raipur Crime News: महादेवघाट में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
X

Raipur Crime News: रायपुर: खारून नदी तट महादेव घाट पर आज सुबह अज्ञात महिला की लाश मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Raipur Crime News: पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है। मृतिका के सर पर चोट के निशान है। इसी के चलते हत्या का मामला मान कर पुलिस जांच कर रही है। लाश की हालत देख कर दो से तीन दिन पुरानी होने की भी आशंका जताई गई है। पानी में डूबे होने के कारण शव फूल गया है।

Raipur Crime News: मृतिका के शरीर में किसी तरह का निशान नहीं मिला जिससे उनकी पहचान हो सके। पुलिस ने डीडी नगर, पुरानी बस्ती और अमलेश्वर थाने में दर्ज गुमशुदा लोगों के परिजनों को बुलाकर पहचान करने की कोशिश कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire