Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Tehri Accident: टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत

Tehri Accident: टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत
X

Tehri Accident: टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के चंबा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम

घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों में एक की पहचान उत्तम कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

10 लोग थे सवार, पहचान जारी

प्रशासन के अनुसार वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। नितिका खंडेलवाल भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं और हालात का जायजा ले रही हैं।

सीएम धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire