Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : अनियंत्रित बस पलटी, एक यात्री का हाथ कटा, चालक समेत 3 घायल

पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

CG Accident : अनियंत्रित बस पलटी, एक यात्री का हाथ कटा, चालक समेत 3 घायल
X

CG Accident : कोण्डागांव। जिले में शनिवार तड़के एक भयावह सड़क हादसे ने यात्रियों को दहला दिया। नेशनल हाईवे-30 पर सवारी से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के घोड़ागांव-चिलबहार नाला के पास सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। रायपुर से जगदलपुर होते हुए ओडिशा की ओर जा रही दुबे ट्रेवल्स की बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि एक यात्री का हाथ शरीर से अलग हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायलों में चालक रोशन साहू, अशद और नवीन शामिल हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बस के सामने अचानक कोई जानवर आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire