Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Anandalok Hospital Fire : कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग : खिड़कियों के शीशे तोड़कर बचाई मरीजों की जान, देखें VIDEO

Anandalok Hospital Fire : कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग : खिड़कियों के शीशे तोड़कर बचाई मरीजों की जान, देखें VIDEO
X

Anandalok Hospital Fire : कोलकाता: कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में आनंदलोक अस्पताल में सोमवार सुबह करीब 10 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें अस्पताल की पहली मंजिल पर भड़क उठीं, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्टाफ में दहशत फैल गई।


Anandalok Hospital Fire : मरीजों का तुरंत रेस्क्यू

आग लगते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए तेजी से काम किया। करीब 70 मरीजों को खिड़कियां तोड़कर और स्ट्रेचर-व्हीलचेयर के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल पहुंचकर मरीजों को बाहर निकालने में मदद की।


Anandalok Hospital Fire : अभी तक कोई हताहत नहीं

अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल की टीमें आग बुझाने और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रबंधन और दमकल विभाग मिलकर जांच कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire