Create your Account
CM Mamata - PM Modi: पीएम मोदी का झालमुड़ी खाना बस दिखावा, ममता बोली- मैं खुद उनके लिए मछली पकाऊंगी
CM Mamata - PM Modi: कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार अब दिलचस्प मोड़ ले चुका है, जहां स्थानीय खान-पान भी सियासी बहस का हिस्सा बन गया है। राज्य की लोकप्रिय झालमुड़ी और मछली को लेकर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
हाल ही में नरेंद्र मोदी ने झारग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान सड़क किनारे एक दुकान पर झालमुड़ी खाई, जिसे लेकर ममता बनर्जी ने इसे ‘दिखावा’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आम लोगों से जुड़ाव का वास्तविक प्रयास नहीं, बल्कि चुनावी स्टंट है। ममता ने यह भी कहा कि संभवतः यह झालमुड़ी दुकानदार ने नहीं, बल्कि सुरक्षा कर्मियों ने तैयार की होगी।
इसके साथ ही टीएमसी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनी तो मछली, मांस और अंडे जैसे खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इस पर ममता बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री मछली खाना चाहें तो वह खुद उन्हें बनाकर खिलाएंगी। वहीं, भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी खान-पान की स्वतंत्रता का सम्मान करती है। उन्होंने टीएमसी पर जनता में भ्रम और डर फैलाने का आरोप लगाया।
Related Posts
More News:
- 1. Monday Horoscope : सोमवार का दिन मेष समेत इन 4 राशि के लिए रहेगा विशेष, पढ़ें अपना राशिफल
- 2. MP Crime : सोशल मीडिया से बुलाए शूटर, डकैती की साजिश रचते 6 बदमाश गिरफ्तार
- 3. Jharkhand Accident : तेज रफ्तार वैन ने पैदल जा रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत
- 4. CG Crime : पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने ऑटो-ड्राइवर को लूटा, कार सवारों से भी लूट की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

