Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

King Teaser Released : क्रिसमस 2026 को आएगी शाहरुख खान की ‘किंग’, टीजर में दिखा सुपरस्टार का एक्शन मोड

Dev Verma
King Teaser Released : क्रिसमस 2026 को आएगी शाहरुख खान की ‘किंग’, टीजर में दिखा सुपरस्टार का एक्शन मोड
X

King Teaser Released : मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ का टीजर आखिरकार जारी कर दिया गया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा शेयर किए गए टीजर में शाहरुख खान फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी आधिकारिक रूप से कन्फर्म कर दी गई है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर दुनिया भर में रिलीज होगी।

King Teaser Released : टीजर में शाहरुख का इंटेंस अवतार

टीजर में शाहरुख खान बर्फीली वादियों के बीच दहाड़ते हुए दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में लिखा है – “डर नहीं, दहशत हूं”। रेड चिलीज ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – “इतनी तेज दहाड़ो कि किंगडम हिल जाए। 24 दिसंबर 2026 को किंग आ रहा है।” टीजर में शाहरुख का लुक और एक्शन स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

King Teaser Released : फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

‘किंग’ के टीजर पर सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, “इस दुनिया में सिर्फ एक ही किंग है।” दूसरे ने उत्सुकता जताते हुए कहा, “काश हम सीधे दिसंबर 2026 में पहुंच जाएं।” कई फैंस ने लिखा – “किंग वापस नहीं आ रहा, किंग कहीं गया ही नहीं था” और “दिसंबर जल्दी आ जाओ”। कुल मिलाकर टीजर को लेकर फैंस में भारी उत्साह है।

King Teaser Released : सुहाना खान का डेब्यू, स्टारकास्ट धांसू

फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने शाहरुख की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ भी बनाई थी। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, राघव जूयाल, अभय वर्मा, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन और सौरभ शुक्ला जैसे दिग्गज कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

King Teaser Released : शाहरुख की 3 साल बाद वापसी

शाहरुख खान ने साल 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से जबरदस्त कमबैक किया था। ‘जवान’ उनकी दूसरी 1000 करोड़ क्लब फिल्म बनी थी। उसके बाद तीन साल तक कोई नई फिल्म नहीं आई। अब ‘किंग’ के जरिए शाहरुख की धमाकेदार वापसी हो रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire