Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Crime: आधी रात तीन अलग अलग चलती गाड़ियों पर पत्थरबाजी, एक की मौत, कई घायल

CG Crime

CG Crime: आधी रात तीन अलग अलग चलती गाड़ियों पर पत्थरबाजी, एक की मौत, कई घायल
X

CG Crime: बिलासपुर: रायपुर–बिलासपुर रोड पर झाल गांव के पास सोमवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने चलती गाड़ियों पर पत्थरबाजी कर क्षेत्र में दहशत फैला दी है। इस घटना में एक मैटाडोर चालक की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग घायल बताये जा रहे है। पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब इसे हत्या के मामले में परिवर्तित कर दिया है।

CG Crime: जानकारी के अनुसार, लोरमी के रहने वाले जगदीश भोंसले अपनी मैटाडोर से बारात छोड़कर वापस लौट रहे थे। तभी करीब रात 12:30 बजे झाल के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे उनके सर पर गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

CG Crime: ऐसी घटना अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री से चकरभाठा जा रहे एक ट्रक के साथ भी हुई, चालक सोनू सरोज के सर पर भी पत्थर लगने से चोट आई जिससे ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और रोड से उतर गई। उसी रोड में करीब ढाई किलोमीटर आगे एक स्कॉर्पियो पर भी पत्थरबाजी हुई, जिससे वह सड़क पर ही पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

CG Crime: घटना की जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, शुरूआती जांच में पता चला कि बदमाश वाहनों को रोककर लूट की नीयत से पत्थरबाजी कर रहे थे। अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें एक्टिव हो गई हैं। पहले भी बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती रही है। पिछले साल ही बस और यहां तक कि ट्रेन को निशाना बनाया गया है, जिसमें कई लोग घायल और एक राजनीतिक कार्यकर्ता की मौत भी हो चुकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire