Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Food Poisoning: शादी समारोह में खाना खाने के बाद एक साथ बिगड़ी 400 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Food Poisoning: दाहोद। गुजरात के दाहोद जिले के अभलोद गांव में एक विवाह समारोह के दौरान परोसे गए भोजन को खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी

Food Poisoning: शादी समारोह में खाना खाने के बाद एक साथ बिगड़ी 400 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
X

Food Poisoning: दाहोद। गुजरात के दाहोद जिले के अभलोद गांव में एक विवाह समारोह के दौरान परोसे गए भोजन को खाने के बाद 400 से अधिक लोग बीमार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में प्रभावित लोगों को पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Food Poisoning: जानकारी के अनुसार, यह घटना एक पारिवारिक शादी समारोह में हुई, जहां बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए थे। भोजन करने के कुछ घंटों के भीतर ही लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायतें होने लगीं। देखते ही देखते बीमारों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।

Food Poisoning: स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डॉक्टरों के मुताबिक, अधिकांश मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है, जबकि कुछ लोगों को निगरानी में रखा गया है।

Food Poisoning: प्रारंभिक जांच में भोजन में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। शादी समारोह में परोसे गए खाने के नमूने एकत्र कर उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस तरह के लक्षण महसूस हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

Food Poisoning: कैटरिंग व्यवस्था भी जांच के घेरे में

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही फूड पॉइजनिंग की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके साथ ही आयोजन में शामिल कैटरिंग व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire