Breaking News
:

UP News : गोरखपुर को सीएम योगी ने 1055 करोड़ की दी सौगात, 497 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

UP News

UP News : गोरखपुर। महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन नगरी गोरखपुर में शुक्रवार को विकास कार्यों का बड़ा उत्सव मनाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,055 करोड़ रुपये की लागत से बनी 497 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। साथ ही ‘स्वच्छ स्कूल अभियान’ के पोस्टर एवं टूलकिट का विमोचन किया और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर निगम के वाहनों को हरी झंडी दिखाई।


UP News : विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार कर रहा है गोरखपुर

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने गोरखपुर को कनेक्टिविटी और विश्वस्तरीय जन-सुविधाओं से जोड़ने का अभियान चलाया है। आज का कार्यक्रम इसी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने ‘कचरे को कंचन’ बनाने की दिशा में काम कर रहे नगर निगम गोरखपुर की पूरी टीम, महापौर, पार्षदों और नगर आयुक्त को बधाई दी।


UP News : हर वार्ड में बने मिनी और सिटी फॉरेस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्ड में कम से कम एक मिनी फॉरेस्ट या सिटी फॉरेस्ट विकसित करें। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगम स्मार्ट एवं सेफ सिटी बनने की दिशा में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। बच्चों को ‘Reduce, Reuse and Recycle’ के साथ-साथ ‘Waste to Art’ के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जहां पहले कूड़ा-कचरा भरा रहता था, वहां आज आधुनिक इको पार्क बन चुके हैं।


UP News : स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

इस मौके पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम के वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। गोरखपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरित शहर बनाने की दिशा में यह कार्यक्रम एक बड़ा कदम साबित होगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us