Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Jaggi Murder Case: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सजा पर लगी रोक, दो याचिकाओं पर एक साथ हुई सुनवाई

Jaggi Murder Case: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्य मंत्री के बेटे और जोगी कांग्रेस नेता अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2003 में हुए रामअवतार जग्गी हत्याकांड में

Jaggi Murder Case: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सजा पर लगी रोक, दो याचिकाओं पर एक साथ हुई सुनवाई
X

Jaggi Murder Case: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्य मंत्री के बेटे और जोगी कांग्रेस नेता अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2003 में हुए रामअवतार जग्गी हत्याकांड में उनकी दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा पर फिलहाल रोक (स्टे) लगा दी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने अमित जोगी की ओर से दायर दो अलग-अलग याचिकाओं पर एक साथ विचार किया। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट दोनों मामलों को टैग कर संयुक्त सुनवाई का निर्णय ले चुका था।

Jaggi Murder Case: दो याचिकाओं पर सुनवाई पहली याचिका उस मामले से संबंधित है जिसमें सीबीआई को अपील करने की अनुमति दी गई थी। वहीं दूसरी याचिका छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देती है, जिसमें अमित जोगी को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

Jaggi Murder Case: क्या है जग्गी हत्याकांड

वर्ष 2003 में रायपुर में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता राम अवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच के दौरान कई बड़े राजनीतिक नाम सामने आए, जिनमें अमित जोगी का नाम प्रमुख रूप से शामिल रहा।

Jaggi Murder Case: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद अमित जोगी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अमित जोगी को फिलहाल बड़ी राहत मिली है, हालांकि मामले में अंतिम निर्णय अभी आना बाकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire