Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने शुरू की जांच

CG News : राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने शुरू की जांच
X

CG News : मैनपुर: छत्तीसगढ़ के मैनपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-130 सी पर एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से स्थानीय स्तर पर सनसनी फैल गई है। मैनपुर से लगभग 10-12 किलोमीटर दूर धवलपुर मार्ग पर यह घटना हुई।

CG News : स्थानीय लोगों ने सूचना दिए जाने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। धवलपुर रेंज के रेंजर कामता प्रसाद मरकाम की मौजूदगी में तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद नियमों के अनुसार शव का दाह संस्कार किया गया।

CG News : प्रारंभिक जांच में वन विभाग की टीम ने अनुमान लगाया है कि तेंदुआ पानी की तलाश में सड़क पर आया होगा या फिर किसी तेज रफ्तार वाहन से टकरा गया होगा। हालांकि, कुछ मामलों में शिकारियों द्वारा जहर दिए जाने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं, इसलिए इस पहलू से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

CG News : वन विभाग अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके आधार पर तेंदुए की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा, यह घटना वन्यजीवों की सुरक्षा और राष्ट्रीय राजमार्गों पर वन्यजीवों के आवागमन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire