Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Accident : बोलेरो और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 5 घायल

Accident : बोलेरो और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 5 घायल
X

Accident : चूरू। राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर इलाके में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गांव थिरपाली छोटी और थिरपाली बड़ी के बीच बोलेरो जीप और डंपर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Accident : आग पर काबू पाने में लगी दमकल और पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही हमीरवास थाना पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रिछपाल सिंह और आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटिल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत दमकल को बुलाया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को जलती हुई गाड़ियों से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Accident : बारात में जा रहे थे पीड़ित

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो चूरू नंबर की थी और सिधमुख क्षेत्र के लोग पिलानी में एक बारात में शामिल होने के लिए सवार होकर जा रहे थे। हादसे के समय बोलेरो में सवार अधिकांश लोग बारात में शामिल होने वाले थे। पुलिस अब मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। थाना अधिकारी राय सिंह सुथार ने बताया कि मृतकों की पहचान पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति का खुलासा हो पाएगा।

Accident : पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस घायलों के बेहतर इलाज और मृतकों की शिनाख्त में लगी हुई है। इस दर्दनाक हा


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire