Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक शिक्षिका की मौत, दूसरी घायल

इस हादसे की खबर मिलते ही स्कूल स्टाफ और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक शिक्षिका की मौत, दूसरी घायल
X

CG Accident : बलरामपुर। जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। वाड्रफनगर-रामानुजगंज मार्ग पर स्कूल जा रही दो शिक्षिकाएं तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों शिक्षिकाएं करमडीहा स्कूल में पदस्थ थीं और रोज की तरह स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान बसंतपुर थाना क्षेत्र में अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक शिक्षिका ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी साथी रजनी केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस हादसे की खबर मिलते ही स्कूल स्टाफ और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire