Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: पेयजल व्यवस्था में की लापरवाही, नप गए अफसर..धमतरी नगर निगम के ईई सस्पेंड

CG News: रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री एवं डिप्टी सीएम अरुण साव ने नगर निगमों की समीक्षा बैठक में पेयजल व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। बैठक रायपुर में आयोजित हुई, जहां उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई।

CG News: पेयजल व्यवस्था में की लापरवाही, नप गए अफसर..धमतरी नगर निगम के ईई सस्पेंड
X

CG News: रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री एवं डिप्टी सीएम अरुण साव ने नगर निगमों की समीक्षा बैठक में पेयजल व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। बैठक रायपुर में आयोजित हुई, जहां उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई।

CG News: समीक्षा के दौरान धमतरी नगर निगम में पेयजल योजना में हो रही देरी पर डिप्टी सीएम ने तत्काल प्रभाव से संबंधित कार्यपालन अभियंता (ईई) को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही योजना में देरी के लिए जिम्मेदार ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने का आदेश भी दिया।

CG News: बैठक में अरुण साव ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि भविष्य में यदि किसी भी नगर निगम क्षेत्र में पेयजल संकट सामने आता है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अस्थायी उपायों के बजाय पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

CG News: डिप्टी सीएम ने निर्देश दिया कि अगले वर्ष तक प्रदेश के सभी नगर निगमों में पेयजल से जुड़ी समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CG News: उन्होंने सभी निगम आयुक्तों और जल विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर जमीनी स्थिति का आकलन करने तथा समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। सरकार ने संकेत दिए हैं कि पेयजल योजनाओं की निगरानी और कड़ी की जाएगी तथा लापरवाह अधिकारियों और एजेंसियों पर सीधे कार्रवाई होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire