Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Pachpadra Refinery Fire Accident: पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद मोदी का दौरा स्थगित, कल पीएम करने वाले थे उद्घाटन

Pachpadra Refinery Fire Accident: बालोतरा/बाड़मेर। राजस्थान की बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में आग लगी।

Pachpadra Refinery Fire Accident: पचपदरा रिफाइनरी में आग के बाद मोदी का दौरा स्थगित, कल पीएम करने वाले थे उद्घाटन
X

Pachpadra Refinery Fire Accident: बालोतरा/बाड़मेर। राजस्थान की बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में आग लगी। धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने वाले थे।

Pachpadra Refinery Fire Accident: सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। इस दौरान करीब 10 से 12 फायर​ ब्रिगेड से एक साथ पानी की बौछार की गई। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Pachpadra Refinery Fire Accident: HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में पाइप लाइन से आने वाला कच्चा तेल इसी यूनिट में आता है। इस यूनिट में क्रूड ऑयल रिफाइन होकर अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है।अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire