Create your Account
Iran responds to Trump calling India Hell: भारत को नरक बोलने पर भड़का ईरान, ट्रंप के विवादित पोस्ट पर कसा तंज, बोले - 'कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना'
Iran responds to Trump calling India Hell: मुंबई: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बड़े विवाद ने जन्म ले लिया है. ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट किया था कि, भारत और चीन जैसे देशों को नरक जैसे बताया था साथ ही अमेरिका की नागरिकता नीति में बदलाव की बात कही थी। इस बयान के बाद ईरान ने ट्रम्प को करारा जवाब दिया है. मुंबई स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र की संस्कृति और पर्यटन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और कहा कि ट्रंप को यहां की यात्रा सांस्कृतिक डिटॉक्स की तरह करनी चाहिए।
पोस्ट में लिखा गया था कि, शायद किसी को ट्रंप के लिए एक वन-वे कल्चरल डिटॉक्स बुक कर देना चाहिए, जिससे उनका बिना मतलब का बयानबाजी कम हो सके। साथ ही लिखा गया कि कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना। बता दे इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब टिप्पणीकार माइकल सैवेज के एक पॉडकास्ट को रीपोस्ट किया, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों के लिए नरक शब्द का इस्तेमाल किया गया. इसके साथ यह भी आरोप लगाया कि, इन देश के लोग अमेरिका आकर बच्चे पैदा कर लेते हैं ताकि उन्हें नागरिकता मिल जाए।
Things I loved in Mumbai?
Chai with bun maska, vada pav, and pav bhaji that could fix a bad day in 3 bites.
I believe in 'Roti and Respect', but stepping into South India... Bhai, that's a whole different league; like India unlocked its 'heaven mode', trust me, it's MORE… https://t.co/dxDC2rbNOl
भारत का क्या था जवाब
जानकारी के लिए बता दें कि, भारत ने भी ट्रंप के इस पोस्ट का जवाब दिया था। भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे गलत जानकारी, अनुचित और खराब स्वाद वाला बयान बताया। मंत्रालय ने कहा कि यह टिप्पणी भारत-अमेरिका रिश्तों की वास्तविकता को नहीं दर्शाती, जो आपसी सम्मान और सहयोग पर आधारित हैं। बाद में मामला गर्म होता देख अमेरिकी दूतावास ने सफाई देते हुए कहा कि ट्रंप भारत को एक महान देश मानते हैं और वहां के नेतृत्व को अपना अच्छा मित्र समझते हैं। जैसा बयान दिया।
Related Posts
More News:
- 1. ICAI ने जारी किया CA फाउंडेशन मई 2026 का रिजल्ट, साक्षी जैन बनीं ऑल इंडिया टॉपर, ऐसे देखें अपना परिणाम
- 2. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
- 3. CG Breaking : बोल्डर निकालने के दौरान चट्टान धंसी, दो मजदूरों की दबकर मौत
- 4. Accident : अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

