Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल में बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, विजेता-उपविजेता टीम के लिए पुरस्कार की घोषणा की
MP News : उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। शासन का प्रयास है कि खिलाड़ियों को हर स्तर पर आधुनिक खेल संरचना, प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध हों। शासन के इन प्रयासों से मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाएं विश्व स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उज्जैन में भी विभिन्न खेल मैदानों में खेल व्यवस्थाओं का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उज्जैन के क्षीर सागर मैदान को भी नगर निगम और खेल विभाग द्वारा विकसित किया जाएगा।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को देर रात उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी का फाइनल मैच देखा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस अवसर पर फिरोजिया ट्रॉफी की विजेता टीम को रुपए 1 लाख और उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए के अतिरिक्त नगद पुरस्कार की घोषणा भी की।
MP News : फिरोजिया ट्रॉफी का आयोजन 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक उज्जैन के क्षीर सागर मैदान पर किया गया। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला, जिससे दर्शक अंत तक मैच का आनंद लेते रहे। सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का फिरोजिया ट्रॉफी में प्रत्येक वर्ष पधारने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पर आभार व्यक्त किया।
MP News : फिरोजिया ट्रॉफी सांसद अनिल फिरोजिया के पिता स्व. भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में विगत 21 वर्षों से हर वर्ष आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रुपए 5 लाख 51 हजार है और द्वितीय पुरस्कार 2 लाख 51 हजार रुपये है। प्रतियोगिता में इस वर्ष नारी शक्ति वंदन की भावना को साकार करते हुए महिला क्रिकेट मैच और मातृशक्ति सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, रवि सोलंकी और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: रेत तस्करी विवाद में भाजपा नेता और भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, 2 की मौत, डंपर से रास्ता रोक कार में लगाई आग, कई संदिग्ध हिरासत में
- 2. CG Weather News : मानसून की रफ्तार सुस्त, छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम जारी, 43.5°C पर पहुंचा पारा
- 3. CA 2026 का फाइनल रिजल्ट हुआ आउट, ICAI ने जारी किया परिणाम, नूर सिंगला बनें ऑल इंडिया टॉपर
- 4. CG Weather News : मानसून की रफ्तार थमी, छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ा पारा, 15 जून तक बस्तर से दस्तक के आसार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

