Create your Account
UP Accident : दो कारों की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत, 3 घायल
- Rohit banchhor
- 26 Jun, 2026
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
UP Accident : सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
जानकारी के अनुसार, थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में एक परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग कारों में फंस गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रवीण (40), प्रीति (37), सुदेश (71) और शिवांश (9) को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. Box Office Collection: पेद्दी का जलवा जारी, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी की ‘बंदर’ पड़ीं फीकी, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- 2. Khan Sir: खान सर की मुश्किलें नहीं हो रही कम, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची एंकर अंजना ओम कश्यप, ठोका 2 करोड़ का मानहानि दावा, जानें पूरा मामला
- 3. Sex racket busted in Raigarh: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में
- 4. Nora Fatehi : Google पर छाया नोरा फतेही का जादू : प्रियंका चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़कर बनीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड स्टार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

