Create your Account
UP News : टोल प्लाजा से टकराया LPG टैंकर, धमाके के बाद लगी आग, 10 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर
UP News : कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कोखराज टोल प्लाजा के पास एक भयानक सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे LPG से भरा टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज धमाका हुआ और टैंकर में भीषण आग लग गई।
UP News : 10 लोग झुलसे, 5 की हालत गंभीर
हादसे में टोल प्लाजा पर तैनात 5 कर्मचारी समेत कुल 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है। टैंकर का ड्राइवर और कंडक्टर समय रहते कूदकर बच गए।
UP News : आग की लपटें 2 किमी दूर तक दिखी
आग की लपटें और धुआं 2 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना के बाद टोल प्लाजा के दोनों तरफ बसों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इलाके में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
UP News : बचाव कार्य जारी, पुलिस जांच में
दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टैंकर की तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. cockroaches: इस देश में जुटे 1 लाख से ज्यादा विदेशी कॉकरोच, कीमत करीब 2 करोड़
- 2. Indian Ship Attacked In Hormuz By US Navy: अमेरिका का भारतीय क्रू वाले तीसरे जहाज पर हमला, अब तक तीन की मौत, भारत ने की कड़ी निंदा
- 3. Raigarh fake liquor: रायगढ़ में नकली लेबल और डुप्लीकेट होलोग्राम लगा कर बनते नकली ब्रांडेड शराब, एक गिरफ्तार, दो फरार
- 4. Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 4.5 लाख करोड़ रुपये डूबे, जानें सेंसेक्स - निफ्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

