Create your Account
CG News : ACB की बड़ी कार्रवाई: थानखमरिया थाना में प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 26 Jun, 2026
फिलहाल ACB की जांच आगे जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
CG News : बेमेतरा। जिले के थानखमरिया थाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। ACB की टीम ने छापेमारी कर प्रधान आरक्षक अजय लहरे को कथित तौर पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने यह कार्रवाई की और आरोपी प्रधान आरक्षक को मौके पर ही पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।
बताया जा रहा है कि यह बेमेतरा पुलिस विभाग में ACB की पहली बड़ी कार्रवाई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है और ACB की टीम मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, साजा विधानसभा क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, इससे पहले एक पटवारी पर भी कार्रवाई हो चुकी है। फिलहाल ACB की जांच आगे जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : स्कॉर्पियो लूटकांड का खुलासा, मिर्ची झोंककर ड्राइवर को बनाया बंधक, दो आरोपी गिरफ्तार
- 2. Hero Passion+ Disc भारत में लॉन्च, इतने KM की मिलेगी माइलेज, जानें इसके नए फीचर्स और कीमत
- 3. Meenakshi Natarajan: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, खड़गे के आवास पर कल बैठक, सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस
- 4. CG Ration Card : राशन कार्ड व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब घर बैठे करें आवेदन, मिनटों में मिलेगी ऑनलाइन रसीद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

