Breaking News
:

Abishek Porel : DC के IPL स्टार अभिषेक पोरेल के खिलाफ बंगाल में FIR, महिला से शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण करने का आरोप

Abishek Porel

Abishek Porel : नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल कानूनी विवाद में घिर गए हैं। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के मोगरा थाने में एक महिला और उनकी मां ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पोरेल ने शादी का वादा कर तीन साल तक संबंध बनाए और बाद में उनके साथ मारपीट व धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


Abishek Porel : तीन साल के रिश्ते के बाद विवाद पहुंचा पुलिस तक

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पिछले तीन वर्षों से अभिषेक पोरेल के साथ रिश्ते में थीं। आरोप है कि समय के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे और वर्ष 2025 के दौरान रिश्तों में खटास आ गई। इसके बाद मामला गंभीर होता चला गया और शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और मामले में अभी तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।


Abishek Porel : अभिषेक पोरेल ने आरोपों को बताया गलत

अपने ऊपर लगे आरोपों पर अभिषेक पोरेल ने प्रतिक्रिया देते हुए सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। पोरेल ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद वह पूरे मामले पर विस्तार से अपनी बात रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इस मामले में पुलिस से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है।


Abishek Porel : क्रिकेट मैदान पर जारी है शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में अभिषेक पोरेल को दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सीमित मौके मिले, जहां उन्होंने चार पारियों में 108 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी भी खेली। इसके बाद बंगाल प्रो टी20 लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह मैचों में 275 रन बनाए। 68.75 की औसत और 159.88 के स्ट्राइक रेट के साथ वह टूर्नामेंट के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल रहे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us